• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

महिला स्वास्थ्य रक्षा: गंभीर चुनौती पर संगोष्ठी आयोजित

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

जयपुर

आरोग्य भारती जयपुर महानगर एवं महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज के संयुक्त तत्वाधान में "महिला स्वास्थ्य रक्षा : एक गंभीर चुनौती" विषय पर महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. रीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। भारतीय जीवनशैली, संतुलित आहार और हमारी रसोई के मसालों में ही निरोगी जीवन का आधार छिपा है। विशिष्ट अतिथि संजीवन कुमार ने विरुद्ध आहार के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला तथा संतुलित एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन अपनाने का आग्रह किया। संगोष्ठी अध्यक्ष सांसद मंजू शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया। महिला स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।