• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

आदि कैलाश यात्रा शुरू, श्रद्धालु हुए रवाना

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड का पिथौरागढ़ जिला अपनी धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां होने वाली आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा श्रद्धालुओं के लिए खास महत्व रखती है।
पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा शुरू हो गई है। धारचूला से एसडीएम आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर करीब 200 यात्रियों को रवाना किया। अब तक लगभग 500 लोगों ने यात्रा के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 350 लोगों को इनर लाइन परमिट मिल चुका है।

यात्रा की शुरुआत के समय श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेवके जयकारे लगाए। प्रशासन ने यात्रा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। यात्री धारचूला से लगभग 140 किलोमीटर का सफर तय करते हुए गुंजी, कुटी होते हुए ज्योलिंगकांग पहुंचेंगे। यहां पार्वती सरोवर से आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे वापस गुंजी आकर नाभिढांग जाएंगे, जहां से ओम पर्वत के दर्शन होंगे। पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों और वाहन चालकों से पहाड़ी रास्तों पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।