• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

आत्मनिर्भरता की प्रेरणा बनीं आगरा की महिलाएं

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

आगरा, उत्तर प्रदेश

घर हो या बाहर आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आत्मनिर्भर बनने की दिशा में वे हर काम को अपना रही हैं और ऐसा ही कुछ देखने को मिला है आगरा में जहां की कुछ महिलाओं ने ई-रिक्शा चलाकर अपने जीवन को नई दिशा देने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार आगरा में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने महिलाओं ने ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण लिया। छह महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब उन्होंने पिंक ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए आवेदन किया है। ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद ये महिलाएं न केवल खुद आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत करेंगी।

बता दें विकास खण्ड फतेहाबाद की मालती कुशवाह इस पहल की मुख्य प्रेरणा हैं। मालती रसायन जय मां संतोषीस्वयं सहायता समूह चलाती हैं। वे समूह सखी के रूप में 14 स्वयं सहायता समूहों का मार्गदर्शन भी करती हैं। मालती ने बताया कि जयपुर, उदयपुर और वाराणसी जैसे शहरों में महिलाएं ई-रिक्शा चलाकर सफलतापूर्वक स्वरोजगार कर रही है। इसी से प्रेरित होकर आगरा में भी यह पहल शुरू की गई।