• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

बरेली में मतान्तरण गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

बरेली, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने एक बड़े मतान्तरण गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जी हां यह गिरोह हिन्दू समुदाय के गरीब और कमजोर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था। जानकारी के अनुसार, यह गिरोह के सदस्य तरह-तरह के लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। बता दें यह लोग किराए के मकान में विशेष प्रार्थना सभाएँ आयोजित करते थे, जहाँ गरीब वर्ग के हिन्दू लोगों को बुलाया जाता था। फिर उन्हें चमत्कार दिखाने और जीवन सुधारने के नाम पर धर्म बदलने के लिए मनाया जाता था। बता दें इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब सुभाष नगर निवासी ऋषभ ठाकुर ने पुलिस को शिकायत दी कि कुछ लोग हिन्दू महिलाओं और बच्चों को बहलाकर ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Hindus were being converted to Christianity in Bareilly. | बरेली में हिंदुओं  को बनाया जा रहा था ईसाई: पादरी समेत तीन गिरफ्तार, लालच देकर कराया जा रहा था  धर्म परिवर्तन ...

वहीं पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि यह गैंग पहले भी कई लोगों का धर्म परिवर्तन करवा चुका है। यह लोग किराए के मकान में रहकर गुप्त रूप से धार्मिक सभाएं करते थे और समाज के कमजोर हिन्दू वर्ग को निशाना बनाते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।