उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा को लेकर गंगोत्री धाम मंदिर समिति ने एक अहम निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत गंगोत्री धाम और गंगा मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय किया गया है। समिति का कहना है कि यह कदम धाम की धार्मिक पवित्रता और सनातन परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। बता दें बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के बाद गंगोत्री धाम मंदिर समिति की बैठक हुई। बैठक में इस फैसले पर सहमति बनी। समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित लंबे समय से इस तरह की मांग कर रहे थे और अब इसे लेकर समर्थन भी मिल गया है।
उन्होंने
कहा कि आगामी अप्रैल माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के साथ ही यह नियम
गंगोत्री धाम में लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी गैर-हिंदू व्यक्ति को धाम
और उसके आसपास प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। समिति का स्पष्ट कहना है कि जो लोग
सनातन धर्म का सम्मान नहीं कर सकते, उन्हें
मंदिर परिसर के पास आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।



