• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ इनामी वाहन चोर फरमान, 100 से अधिक मुकदमे

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस और वाहन चोर फरमान के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वही मौके से चोरी की सफेद फॉर्च्यूनर कार, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना लिंक रोड क्षेत्र में पुलिस सूर्य नगर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक सफेद फॉर्च्यूनर को रोकने का इशारा किया। आरोप है कि कार चालक ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फरमान के दोनों पैरों में गोली लग गई।

पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी की पहचान फरमान के रूप में हुई है। वह मेरठ का रहने वाला है और उसके खिलाफ वाहन चोरी के 100 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। एसीपी साहिबाबाद के अनुसार, फरमान के खिलाफ लिंक रोड थाने में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।