भारत और पाकिस्तान के बीच पानी और आतंकवाद को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। जी हां, हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के मंच पर पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया, लेकिन भारत ने साफ और सख्त शब्दों में जवाब देते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में सिंधु जल संधि को बहाल करने की बात उठाई। इसपर कड़ा जवाब देते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि संधि की बात करने से पहले पाकिस्तान को इंसानी जिंदगी की कद्र करना सीखना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि भारत हमेशा जिम्मेदार देश रहा है, लेकिन जिम्मेदारी दोनों तरफ से निभाई जानी चाहिए। भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है, जिससे हजारों बेगुनाह भारतीयों की जान गई है। ऐसे में भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने का निर्णय लिया और यह तब तक लागू रहेगा, जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन पूरी तरह बंद नहीं करता। भारत ने यह भी बताया कि इस संधि में समय के साथ बदलाव की जरूरत थी, लेकिन पाकिस्तान ने इस पर बातचीत से इनकार कर दिया।
भारत ने
पाकिस्तान को फटकारा
भारत के दूत हरीश
ने यूएन में साफ-साफ कहा, ‘भारत ने सिंधु जल
संधि पर अच्छी नीयत, सद्भावना और
दोस्ती की भावना के साथ हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाकिस्तान ने भारत पर तीन युद्ध थोपकर और हजारों आतंकवादी हमले करके इस
भावना का उल्लंघन किया.’ उन्होंने कहा,
‘हजारों बेगुनाह भारतीय, पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमलों का शिकार बने।



