• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

28 मार्च को होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

जेवर, उत्तर प्रदेश

गौतम बुद्ध नगर के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब शुरू होने के लिए तैयार है। यह एयरपोर्ट न केवल दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, जेवर में बन रहे इस एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। एयरपोर्ट का निर्माण चरणों में किया गया है। पहले चरण में एक रनवे और एक बड़ा टर्मिनल तैयार हो चुका है, जहां से उड़ानें शुरू होंगी। शुरुआत में यहां से रोज करीब 150 फ्लाइट्स संचालित हो सकेंगी। पहले घरेलू उड़ानें शुरू होंगी और बाद में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू की जाएंगी। इस चरण में एयरपोर्ट सालाना करीब 1.2 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा।

बता दें यह प्रोजेक्ट देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। भविष्य में इसे और विस्तार दिया जाएगा, जहां कई रनवे बनाए जाएंगे। पूरा बनने के बाद यहां कुल 5 रनवे होंगे और यह करीब 11,750 एकड़ में फैला होगा। इसकी सालाना क्षमता 30 करोड़ यात्रियों तक पहुंच सकती है, जिससे यह दुनिया के बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल हो सकता है।

यह भी पढ़े - https://prernasamvad.in/story/-Robots-will-provide-security-to-Noida-International-Airport

विशेषज्ञों के अनुसार, एयरपोर्ट के शुरू होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। इससे नए उद्योग लगेंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यह एयरपोर्ट पूरे क्षेत्र को एक बड़े ट्रांसपोर्ट और बिजनेस हब के रूप में स्थापित करेगा।