• अनुवाद करें: |
इतिहास

भारत छोड़ो आन्दोलन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

भारत छोड़ो आन्दोलन

-स्वाधीनता सेनानियों को कोटि कोटि नमन  

-8 अगस्त 1942

8 अगस्त की तारीख भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन को समाप्त करने का आह्वान किया और मुंबई में अखिल भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया। गांधीजी ने मुंबई में अपने भाषण में भारतीय जनमानस से "करो या मरो" का आह्वान किया, इस घटना को अगस्त क्रान्ति भी कहा जाता है। इस आन्दोलन में भारत के प्रत्येक वर्ग ने एकजुट होकर ब्रिटिश तंत्र से अपनी मुक्ति के लिए आवाज उठाई थी। इतिहास में यह आन्दोलन भारतीय जनमानस के राष्ट्रप्रेम का एक और उल्लेखनीय उदाहरण बन गया।