• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे।

दोपहर 12:35 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।

मां यमुना की डोली खरसाली से धाम जाएगी।

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अब यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और मुहूर्त भी तय कर दिया गया है, मंगलवार को यमुना जयंती के शुभ अवसर पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के तीर्थपुरोहितों ने पंचांग देखकर कपाट खुलने का शुभ समय निर्धारित किया। तय मुहूर्त के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि उसी दिन मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली स्थित शीतकालीन निवास से सुबह 8:45 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। इस दौरान शनि समेश्वर देवता की डोली भी मां यमुना के साथ धाम तक जाएगी। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट खोले जाएंगे। इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारी और पुजारी भी मौजूद रहेंगे।