• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

पर्यटन से सांस्कृतिक सशक्तिकरण

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

स्थान : लखनऊ, उत्तर प्रदेश 

इको-टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व के आसपास बसे थारू जनजातीय गांवों को पर्यटन से जोड़ने की एक अभिनव पहल  की है। यह योजना न मात्र पर्यटकों को आदिवासी संस्कृति से परिचित कराएगी, अपितु थारू समाज को आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ाएगी।

थारू समुदाय की संस्कृति, खानपान और रहन-सहन को पर्यटन का हिस्सा बनाया जाएगा। थारू युवाओं को गाइड और थारू महिलाओं को हस्तशिल्प और पारंपरिक भोजन से जोड़ा जाएगा। गांवों में होमस्टे, फूड हब और सांस्कृतिक आयोजन कराकर स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। इस योजना से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सतत विकास भी सुनिश्चित होगा। यह पहल 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के सपनों को वास्तविक में बदलने का माध्यम बनेगी। थारू समुदाय को सम्मान और आमदनी दोनों मिलेंगे और देश की सांस्कृतिक विविधता विश्वपटल पर और मजबूती से उभरेगी।