अलीगढ़, उत्तर
प्रदेश
पहचान छिपाकर हिन्दू समाज में घुसपैठ करना अब मजहबी जिहाद का खतरनाक हथियार बन चुका है। अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ का आदिल अहमद अक्सर गाजियाबाद के गांधीपार्क इलाके में आता था। वहां उसकी नजर 35 साल की उस महिला पर पड़ी जो अपने पति के निधन के बाद तीन साल के बच्चे का लालन-पालन अकेले कर रही थी। आदिल ने पहचान छिपाई और हिन्दू नाम रखा राहुल और लिबास ओढ़कर पहुंच गया, सच्चा प्रेमी बन अपने शिकार के पास। मौके का फायदा उठाते हुए राहुल बन आदिल ने महिला से बातचीत शुरू कर दी। धीरे-धीरे आदिल ने उससे दोस्ती कर ली और जल्द ही जीवन भर का साथ देने का भरोसा देकर शादी का प्रस्ताव रख दिया। महिला को अपनी बातों में आता देख आदिल उसे अलीगढ़ ले गया और अपने दोस्त के होटल में महिला और उसके बच्चे को ठहराया। महिला का आरोप है कि ग्रीन पार्क होटल में उसे बंधक बनाकर रखा और बच्चे की हत्या की धमकी देकर आदिल ने दुष्कर्म किया।
आदिल की असली पहचान और व्यवहार देखकर उसने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि आदिल और होटल संचालक वीरू दोनों ने उसके दुष्कर्म किया और मारपीट की। बुधवार को आरोपी आदिल उसे होटल में पीट रहा था, तभी किसी तरह बचकर वह बाहर निकल आई। लेकिन आरोपी आदिल उसे होटल के बाहर सड़क पर भी पीटता रहा। महिला को पिटते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने आरोपी आदिल और एक महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कह रही है साथ ही होटल के नियमों को लेकर जाँच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।



