नागपुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नागपुर महानगर के अजनी भाग का श्री विजयादशमी उत्सव (बाल तथा शिशु) शनिवार को स्वराज नगर मैदान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बाल एवं शिशु स्वयंसेवकों ने ऊर्जा, अनुशासन और सांस्कृतिक निष्ठा का अद्भुत परिचय दिया।
उत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि भूषण जी उपाध्याय, और अजनी भाग संघचालक डॉ. रमाकांत जी कापरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।



