• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

विश्वनाथ धाम में हुआ श्री राम दरबार की स्थापना, हुआ अखंड रामायण का पाठ

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

श्री काशी विश्वनाथधाम में रामनवमी पर भगवान शिव का श्री राम से मिलन हुआ है। योगी सरकार द्वारा इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती पाठ और रामचरितमानस के पाठ के लिए अनुदान की घोषणा की थी। विश्वनाथ धाम में शुरू हुए रामचरितमानस पाठ ने पूरे धाम को और काशी को श्रीराममय कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद प्रदेश भर के अलग-अलग मंदिरोंमठों में अखंड रामायण का पाठ का आयोजन किया गया। काशी में भी पहली बार बाबा विश्वनाथ के धाम में बुधवार को अखंड रामायण के पाठ शुरू किया गया। काशी विश्वनाथ धाम में रामनवमी के उपलक्ष में बुधवार को श्री राम दरबार की स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि - विधान से शुरू हुए अखंड रामायण पाठ में वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मादक्षिण के विधायक नीलकंठ तिवारी ने मूर्ति पूजा और व्यास पीठ पर उपस्थित पंडित प्रेम प्रकाश दुबे का अभिवादन कर आयोजन की शुरुआत की। इस दौरान मंदिर में आने वाले दर्शनार्थी भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।