• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में खुला Gen-Z पोस्ट ऑफिस

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

हल्द्वानी, उत्तराखण्ड

भारतीय डाक विभाग अपनी सेवाओं को आधुनिक बना रहा है, ताकि नई पीढ़ी को भी डाक सेवाओं से जोड़ा जा सके। इसी दिशा में हल्द्वानी में भारतीय डाक विभाग ने राज्य का दूसरा जेन-जी पोस्ट ऑफिस शुरू किया। जिसका शुभारंभ एमबीपीजी कॉलेज परिसर में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में डाक विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वही उद्घाटन के बाद अनसूया प्रसाद चमोला ने बताया कि जेन-जी पोस्ट ऑफिस शुरू करने का मुख्य उद्देश्य डाक सेवाओं को आधुनिक रूप देना और युवाओं को इससे जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी तकनीक से जुड़ी हुई है, इसलिए डाक विभाग भी खुद को उसी दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

इस जेन-जी पोस्ट ऑफिस में युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। यहां फ्री वाई-फाई, कैफे जैसी व्यवस्था, मिनी लाइब्रेरी, डिजिटल भुगतान की सुविधा और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हैं।  

डाक विभाग की योजना उत्तराखण्ड में कुल सात जेन-जी पोस्ट ऑफिस खोलने की है। पहला जेन-जी पोस्ट ऑफिस पौड़ी के जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी में शुरू किया गया था, जबकि दूसरा हल्द्वानी में खोला गया है। आने वाले समय में राज्य के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी ऐसे पोस्ट ऑफिस शुरू किए जाएंगे।