• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

माउंट केन्या की चोटी पर भारत का परचम

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

माउंट केन्या की चोटी पर भारत का परचम

हरदोई, उत्तर प्रदेश : भारत भूमि को वीर भूमि यूँ ही नहीं कहा जाता। इस भूमि पर एक से बढ़कर एक वीर सुपूत हुए हैं। यहाँ रहने वाले हर व्यक्ति के रक्त में वीरता घुली है। चाहे युद्ध का मैदान हो, खेल का मैदान या फिर कोई अन्य साहस भरा कार्य भारत भूमि के वीर हर जगह अपनी वीरता से तिरंगे की शान और मातृभूमि का नाम सदैव ऊँचा करते हैं।

कुछ ऐसा ही काम यूपी के हरदोई के रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने भी कर दिखाया है। दो अंतर्राष्ट्रीय चोटियों पर तिरंगा फहराने के बाद अब अभिनीत ने माउंट केन्या पर तिरंगा लहराया है। 

अभिनीत मौर्य ने अफ्रीका की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट केन्या पर तिरंगा फहराकर नया रिकार्ड बनाया है, जिसकी ऊँचाई लगभग 510 फीट है। इसके साथ ही अभिनीत इस चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही बन गए हैं। उनके इस रिकॉर्ड से उनके साथ-साथ देश के नाम भी एक और कीर्तिमान जुड़ गया है।

अभिनीत ने 27 फरवरी को माउंट केन्या की चढ़ाई प्रारम्भ की और 1 मार्च की सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर माउंट केन्या की चोटी पर भारतीय ध्वज फहराया। अभिनीत ने माउंट केन्या को फतह कर अब तक तीसरी अंतर्राष्ट्रीय चोटी पर भारतीय ध्वज फहराया है।

माउंट केन्या पर तिरंगा फहराने के बाद अभिनीत ने सरकार की महत्वकांक्षी योजना वृक्षारोपण को बढ़ावा देते हुए हरित आवरण को संरक्षित करने का संदेश भी दिया और सभी से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की।