• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

स्वदेशी आत्मघाती ड्रोन Vayu Astra-1 का हुआ सफल परीक्षण

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

स्वदेशी आत्मघाती ड्रोन ‘वायु अस्त्र 1’ का हुआ सफल परीक्षण


देहरादून, उत्तराखण्ड

देश में स्वदेशी तकनीक को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। इसी दिशा में देहरादून की नीब ग्रुप0 कंपनी द्वारा तैयार किया गया आत्मघाती ड्रोन ‘वायु अस्त्र 1’ भारत की सुरक्षा क्षमता को नई मजबूती देने वाला सिद्ध हो रहा है। हाल ही में इसका सफल परीक्षण उत्तराखण्ड के जोशीमठ की पहाड़ियों में किया गया, जिसे रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



रिपोर्ट के अनुसार, ‘वायु अस्त्र 1’ ने पोखरण के रेगिस्तान से लेकर हिमालय की ऊंची पहाड़ियों तक अपनी ताकत साबित की है। अप्रैल माह में पोखरण और जोशीमठ में हुए परीक्षण पूरी तरह सफल रहे। यह ड्रोन करीब 10 किलोग्राम वॉरहेड ले जाने में सक्षम है और एक ही वार में दुश्मन के ठिकाने को नष्ट कर सकता है।




इसकी अहम बात यह है कि इसे 70 से 100 किलोमीटर दूर से भी नियंत्रित किया जा सकता है। आधुनिक तकनीक से लैस यह ड्रोन भारत की सीमाओं पर निगरानी और सुरक्षा को और मजबूत करेगा। खासतौर पर चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर सेना की स्ट्राइक क्षमता बढ़ाने में इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।