स्वदेशी शोध संस्थान में आयोजित बैठक के दौरान भारत निर्यातक फोरम का शुभारम्भ किया गया। बैठक में निर्यात के उभरते परिदृश्य विषय पर चर्चा हुई। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के अ.भा. संगठक कश्मीरी लाल जी, सह संगठक सतीश कुमार जी, अ.भा. सह संयोजक अश्वनी महाजन जी, DGFT के ज्वाइंट सेक्रेटरी उपस्थित रहे।
साथ ही भारत निर्यातक फोरम की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक राजीव सेतिया जी, अध्यक्ष अशोक गुप्ता जी, उपाध्यक्ष विद्यासागर जी, संगठन सचिव अनिल वर्मा जी, सचिव अम्बर अग्रवाल जी, संगठक लक्ष्मण भावसिंहका जी को बनाया गया।