• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

विकास का उदाहरण बना उत्तराखंड का कोठार गांव

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

विकास का उदाहरण बना उत्तराखंड का कोठार गांव  


पौड़ी, उत्तराखंड 


कोठार गांव ने आज अपने प्रयासों और सामूहिक सहयोग के चलते एक मॉडल ग्राम पंचायत बनकर उभरी है। पौड़ी गढ़वाल जिले के छोटे-से गांव कोठार ने सरकारी योजनाओं का बेहतरी से उपयोग करने के साथ ही अपने संसाधनों से बड़े काम कर दिखाए हैं।


जहां चाह है, वहां राह है- इस कहावत को पौड़ी जिले के छोटे से गांव कोठार ने सच कर दिखाया है । जी हां गांव के लोगों ने मेहनत और आपसी सहयोग से सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर कम संसाधनों से बड़े काम करके दिखाए । और आज कोठार एक आदर्श ग्राम पंचायत बन गया है । इस गांव की उपलब्धियों की बात करे तो गांव की सबसे बड़ी सफलता “हर घर नल, हर घर जल” योजना रही है।


जिसे युवक मंगल दल ने अपने संसाधनों से पूरा किया।  वही गांव में मोटर लगने के बाद खेतों में सिंचाई के लिए पानी मिलने लगा हैं। जिससे खेती को भी बढ़ावा मिला है । गांव में अब प्याज, लहसुन, अदरक और हल्दी की अच्छी पैदावार हो रही है, और हर परिवार खेती से जुड़ चुका है, जिससे उनकी आमदनी भी बढ़ी है । और ग्रामिणो की स्थिति में भी सुधार हुआ है।



वही 14वें वित्त आयोग की निधि से गांव में सुंदर मार्ग और अंडरग्राउंड नालियां बनाई गई हैं। इससे गांव में स्वच्छता का स्तर बहुत बेहतर हुआ है।  यहां घरों से निकलने वाला पानी बेकार नहीं जाता है । इस पानी को पाइप लाइन के माध्यम से एक पिट में डाला जाता है। इससे ग्राउंड वॉटर लेवल में सुधार हुआ हैं। वही ग्राम की सफलता पर बात करते हुए जिला पंचायती राज अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि कोठार गांव में लगभग 50 परिवार रहते हैं।  




इस गांव के ग्रामीणों ने एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है।  इस गांव की मेहनत और आगे की सोच दूसरे गांवों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई है.  कोठार गांव की ये उपलब्धियां बताती है कि अगर सभी लोग मिलकर काम करें, अच्छा नेतृत्व हो और लोग जागरूक हों, तो कोई भी गांव आत्मनिर्भर बन सकता है।