• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण मामले में मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

रुद्रपुर, उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। जी हां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मौलाना मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया। रामपुर के दरियाल टांडा निवासी मौलाना मुफ्ती मुजीब पर आरोप है कि उन्होंने रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सरकार को लेकर आपत्तिजनक और कथित धमकी भरा बयान दिया। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मौलाना मुफ्ती मुजीब के खिलाफ धार्मिक जुलूस के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस जुलूस की आयोजन समिति से भी पूछताछ कर रही है। मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में कानून-व्यवस्था से किसी को भी खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने या धमकी देने की छूट नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।