• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

पीएम मोदी की अपील का असर, मुरादाबाद में शुरू होगी ई-स्कूटी सेवा

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

पीएम मोदी की अपील का असर, मुरादाबाद में शुरू होगी ई-स्कूटी सेवा 

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील अब लोगों के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बन रही है। जी हां, इसी दिशा में नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना शहर में ई-स्कूटी सेवा शुरू करने जा रही है। यह पहल कम खर्च में आसान सफर और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने की ओर बड़ा कदम मानी जा रही है।

बता दें , मुरादाबाद में 300 ई-साइकिल संचालित हो रही हैं। लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मासिक किराया 1000 से घटाकर 599 रुपये और साप्ताहिक किराया 499 से घटाकर 299 रुपये कर दिया गया है। रोजाना 100 रुपये में भी ई-साइकिल ली जा सकेगी।

वहीं विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 15 जून से ई-स्कूटी सेवा शुरू होगी। पहले चरण में 20 ई-स्कूटी चलाई जाएंगी। इनकी अधिकतम गति 35 किमी प्रति घंटा होगी और जीपीएस सिस्टम के कारण इन्हें शहर की सीमा से बाहर नहीं ले जाया जा सकेगा।

ई-स्कूटी लेने के लिए 20 स्टैंडों पर क्यूआर कोड या वेबसाइट से पंजीकरण करना होगा। आईडी के आधार पर केवाईसी होगी। 300 रुपये एडवांस और किराया जमा करने के बाद लोग स्कूटी और चार्जर घर ले जा सकेंगे। इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी नहीं होगा।

इन स्कूटी पर दो लोग सफर कर सकेंगे। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में यह सुविधा पहले से सफल है और अब अपने शहर में भी इसके प्रति लोगों का उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक यह सेवा उपलब्ध रहेगी। बुकिंग के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट और बारकोड स्कैन की सुविधा भी मिलेगी। नई तकनीक अपनाकर हम खर्च भी बचा सकते हैं और पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकते हैं।