• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

माथे में तिलक लगाकर डांडिया में घुसे मुस्लिम युवक, हंगामा

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

कानपुर । कानपुर में डांडिया कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम अराजक तत्वों ने घुसकर माहौल खराब करने  की कोशिश की । माथे में तिलक, गले में लाल गमझा डालकर डांडिया कर रहे लोगों के बीच शामिल होने पहुंचे ही थे कि आयोजकों ने उन्हें पहचान लिया। आधार कार्ड न दिखाने पर दो युवकों को लोगों ने दौड़ाकर पीटा। इसके बाद दोनों को घेर लिया गया। लात-जूतों से पीटाई करके पुलिस को सौंप दिया गया। पूरा मामला स्वरूपनगर थाने का है।

FIR दर्ज की नहीं हो पाई युवकों की पहचान -

शुक्रवार रात स्वरूपनगर में डंडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें आधार कार्ड और पास देखकर एंट्री दी जा रही थी। रात में अचानक एक साथ ज्यादा लोग पहुंच गए, फिर नाम पूछ-पूछकर एंट्री दी गई।

आयोजकों का कहना है- एंट्री के वक्त दोनों युवकों ने गलत नाम बताए। माथे पर टीका भी लगवाए। कार्यक्रम के दौरान उनकी एक्टिविटी संदिग्ध दिखाई पड़ी। इसके बाद दोनों से आधार कार्ड दिखाने को कहा, लेकिन आनाकानी करने लगे। कहने लगे कि हम लोग आधार कार्ड नहीं लेकर आए हैं। उसने कुछ सवाल पूछे गए। उसका भी दोनों जवाब नहीं दे पाए। बात में पता चला कि दोनों युवक गैर समुदाय के हैं।

इसके बाद दोनों युवकों को लोगों घेर लिया। लड़कों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बाद में बजरंग दल से जुड़े हुए डांडिया आयोजन में पहुंच गए। उन्होंने आयोजन की कमेटी के लोगों को भी पहचान पत्र देखने के बाद ही एंट्री देने की हिदायत दी। पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

DCP सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने कहा - डांडिया प्रोग्राम में कुछ लोगों के बीच मारपीट की घटना का वीडियो संज्ञान में आया है। इसके आधार पर FIR दर्ज की गई है। अगर किसी भी व्यक्ति को कोई शिकायत है तो उसे पुलिस को या डायल-112 को सूचित करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।