• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

यूपी में एक लाख से अधिक पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

लखनऊ, उत्तर प्रदेश 

रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का पर्व ही नहीं, बल्कि प्रकृति की रक्षा का संदेश देने वाला पर्व भी बन सकता है। इसी सकारत्मक सोच को उत्तर प्रदेश में एक नई पहल के रूप में आगे बढ़ाया गया। जी हां, इस वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहनों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और प्रदेश में एक लाख से अधिक पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि प्राप्त की। 28 अगस्त को प्रदेश के सभी वन प्रभागों में 59 स्थानों पर कुल 1,09,171 पौधे लगाए गए। इन स्थानों पर नई ‘रक्षाबंधन वाटिकाओं’ की स्थापना की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया पौधरोपण

वही गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन वाटिका के अंतर्गत बरगद का पौधा लगाया। इस अवसर पर मौलश्री सहित 101 अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले पौधों पर छात्र-छात्राओं ने रक्षासूत्र बांधा और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया। यह दृश्य इस बात का प्रतीक बना कि जिस प्रकार परिवार के सदस्यों की रक्षा जरूरी है, उसी प्रकार पेड़-पौधों और प्रकृति की रक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।