वाराणसी, उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी
दौरा महिला सशक्तिकरण और प्रदेश में रोजगार के बढ़ते अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण
रहा। कार्यक्रम के दौरान एक युवती ने प्रदेश में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और रोजगार
के अवसरों के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस पर पीएम मोदी ने कहा, “योगी जी को धन्यवाद कहिए।” प्रधानमंत्री की इस
प्रतिक्रिया को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के
प्रयासों की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी
पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय
वायु सेना के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होंने वाराणसी में
अरविंद मिल की गारमेंट यूनिट का उद्घाटन किया और वहां मौजूद करीब 300 महिलाओं से संवाद किया।
इस दौरान महिलाओं ने रोजगार के अवसर
उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में एक युवती ने
प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा
और रोजगार के अवसरों को लेकर अपनी बात रखी। युवती के धन्यवाद पर पीएम मोदी ने
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके लिए योगी जी को
धन्यवाद देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा और
प्रदेश की कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी सामने आया। प्रधानमंत्री की टिप्पणी ने इस
विषय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका को रेखांकित किया। राज्य में
महिलाओं की सुरक्षा, सुरक्षित
माहौल और रोजगार के अवसरों को लेकर सरकार की पहल राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बनी हुई
है।
जानकारी के अनुसार, वाराणसी में शुरू की
गई गारमेंट यूनिट से लगभग 1,000 महिलाओं
को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने और
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल सकती है।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं से
सीधे संवाद कर उनके अनुभव और अपेक्षाएं भी सुनीं। यह पहल स्थानीय रोजगार को बढ़ावा
देने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



