• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

हिन्दू समाज में आत्मविश्वास एवं संगठन भाव बढ़ाने वाली है संघ की शाखा

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

कोटा, चित्तौड़। 

- अखिल भारतीय सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख ओ के मोहन जी ने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा व्यक्ति निर्माण की एक प्रक्रिया है

- हिन्दू समाज पर हो रहे आक्रमणों के प्रतिकार के लिए क्षमता निर्माण आवश्यक था

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटा महानगर की ओर से रविवार को गुणवत्ता संचलन एवं शारीरिक कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद विद्यालय में संपन्न हुआ।

अखिल भारतीय सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख ओ के मोहन जी ने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा व्यक्ति निर्माण की एक प्रक्रिया है। हिन्दू समाज में बिखराव था और आत्मविश्वास का अभाव होते चले जा रहा था। हिन्दू समाज पर हो रहे आक्रमणों के प्रतिकार के लिए क्षमता निर्माण आवश्यक था। हिन्दू समाज की स्थिति परिवर्तन के लिए संघ की एक शाखा मोहिते के बाड़े से प्रारंभ हुई।

उन्होंने कहा कि शारीरिक प्रदर्शन समाज में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए है। संघ की शाखा में शारीरिक के साथ-साथ बौद्धिक को भी लिया जाता है। प्रार्थना के माध्यम से देश के लिए समर्पित होने का संकल्प स्वयंसेवक प्रतिदिन दोहराते हैं। संघ की यात्रा एक शाखा से प्रारंभ होकर हजारों शाखाओं एवं लाखों स्वयंसेवकों का निर्माण कर चुकी है। हम देश के लिए बलिदान देने वाली वीरांगना रानी दुर्गावती के पंच-शताब्दी, अहिल्यादेवी की त्रि-शताब्दी पर उनका स्मरण कर रहे हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती की द्वि-शताब्दी, बिरसा मुंडा की 150वां जयंती वर्ष, पर उनके योगदान का स्मरण करते हैं।

उन्होंने कहा कि गाँधीजी भी संघ दर्शन के लिए संघ के कार्यक्रम में आ थे, उन्हें भी स्वागत प्रणाम निवेदन किया गया था। संघ के कार्यक्रम का अवलोकन करने के उपरांत गांधीजी ने स्वयंसेवकों के अनुशासन की सराहना की थी।

कार्यक्रम में मंच पर अखिल भारतीय सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख ओ. के. मोहन के साथ मुख्य अतिथि सुरेश चन्द बंसल, विभाग संघचालक पन्नालाल शर्मा और महानगर संघचालक गोपाल लाल गर्ग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सुरेश चंद बंसल ने कहा कि संगठन राष्ट्रीयता के लिए प्रतिबद्धता, सनातन संस्कृति एवं सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने संघ कार्य में संलग्न स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया। संघ के 100 वर्ष की यात्रा में विविध संगठनों ने भी व्यवस्था परिवर्तन में योगदान किया है।

भारत की प्रगति पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज देश जल, थल, पवन और सौर उर्जा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत में बहुत विकास हुआ है।

कोटा महानगर संघचालक गोपाल गर्ग ने सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं, सभी आगंतुकों एवं संस्थान को धन्यवाद किया।