अयोध्या
- श्री राम जन्मभूमि मन्दिर का निर्माण कार्य ऐसी ही परिस्थितियों में सतत गतिमान है
- विशेष रूप से शिव मन्दिर और सप्तर्षि मन्दिरों का निर्माण कार्य की प्रगति को देखा, हर छोटी-बड़ी जानकारी ली
17फरवरी। हजारों हजार श्रद्धालुओं के आगमन के मध्य गुणवत्तापरक निर्माण कार्य निरन्तर चलते रहना सरल नहीं है, किन्तु समय का बंधन ठिठकने नहीं दे रहा है। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर का निर्माण कार्य ऐसी ही परिस्थितियों में सतत गतिमान है। मन्दिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र आज अयोध्या पहुंचे, प्रभु श्रीराम लला के समक्ष शीष नवाने के पश्चात उन्होंने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। विशेष रूप से शिव मन्दिर और सप्तर्षि मन्दिरों का निर्माण कार्य की प्रगति को देखा, हर छोटी-बड़ी जानकारी ली, समय सीमा की याद दिलाई और बाद में एलएंडटी सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों के प्रमुख लोगों तथा ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, व्यवस्था से जुड़े गोपालराव आदि के साथ संयुक्त बैठक कर विमर्श किया।