• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

श्रीलंका उच्चायुक्त ने सीएम योगी से की भेंट, रामायणकालीन स्थलों को विकसित करने पर बनी सहमति

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका में स्थित अशोक वाटिका की शिला मुख्यमंत्री को भेंट की। साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट पर लगाने के लिए दो पेंटिंग्स भी सीएम को भेंट की। मुख्यमंत्री और श्रीलंका के उच्चायुक्त के बीच हुई लंबी वार्ता में दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर विशेष तौर पर चर्चा हुई। इस दौरान श्रीलंका में रामायण काल से संबंधित विभिन्न स्थलों को विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे भारत और खासकर उत्तर प्रदेश के नागरिक श्रीलंका में मौजूद रामायणकालीन स्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त कर सकें। साथ ही श्रीलंका से बड़े पैमाने पर संजीवनी बूटी के पौधों को यूपी में लाकर लगाने के लिए भी मुख्यमंत्री से कहा है।