• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

भारत के 5 हजार साल का इतिहास दिखाएगा युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय,संग्रहालय में होंगे कई खंड

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अनुसार नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में नया संग्रहालय 5,000 से अधिक वर्षों की भारत की समृद्ध संस्कृति की कहानी को चित्रित करेगा, जो विभिन्न वर्गों या ‘खंडों’ में प्रदर्शित होगा। 1.17 लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले दो मंजिला संग्रहालय में 950 कमरे, एक तहखाने, और खाली जमीन होंगे। इस संग्रहालय में कई खंड होंगे, जिसमें प्राचीन भारत खंड, भारतीय ज्ञान परंपरा, मध्य युगीन भारत, स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत का नव-निर्माण शामिल होंगे।

विश्व के सबसे विशाल संग्रहालय में बनाए गए प्रचीन भारत खंड में हड़प्पा -मोहनजोदड़ो के सुनियोजित नगर व्यवस्था के सफर को दर्शाया जाएगा वहीं, भारतीय ज्ञान परंपरा के इतिहास में तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला विश्वविद्यालय के साथ वेदों, उपनिषदों की कहानी को भी प्रदर्शित किया जाएगा।