• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, अप्रैल में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

लंबी प्रतीक्षा के बाद श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथियां घोषित कर दी गई हैं, जी हां द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल पवित्र केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल 2026 को खोले जाएंगे। सुबह 08:00 बजे वृष लग्न में विधि-विधान के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन शुरू होंगे। कपाट खुलने की घोषणा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में की गई। इस बार टी. गंगाधर लिंग को केदारनाथ धाम का मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया है, जो कपाट खुलते ही पूजा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बदरीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे?

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ मंदिर का भी विशेष महत्व है। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 06:15 बजे खोले जाएंगे। इसके पहले 7 अप्रैल 2026 से गाडू घड़ा यात्रा शुरू होगी। इस परंपरागत यात्रा के माध्यम से भगवान बदरीनाथ के अभिषेक के लिए तिल का तेल लाया जाता है।