• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

अबूधाबी के ब्रह्मचारियों ने किये प्रभु श्री रामलला के दर्शन

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

अयोध्या, 19 फरवरी

- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, व्यवस्था प्रभारी गोपाल जी, डीआईजी प्रवीण कुमार आदि ने अबूधाबी के ब्रह्मचारियों का स्वागत किया।

- संयुक्त अरब अमीरात के सातों अमीरातों में से एक अबूधाबी भी है। स्वामी नारायण जी का जन्मस्थान छपिया, गोंडा जिले में अयोध्या से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।

स्वामी नारायण समुदाय अक्षरधाम के अखिल भारतीय प्रमुख स्वामी त्याग बल्लभदास महाराज जी ने आज अबूधाबी अक्षरधाम के 100 ब्रह्मचारियों के साथ प्रभु श्री रामलला के दर्शन किए।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, व्यवस्था प्रभारी गोपाल जी, डीआईजी प्रवीण कुमार आदि ने अबूधाबी के ब्रह्मचारियों का स्वागत किया। संयुक्त अरब अमीरात के सातों अमीरातों में से एक अबूधाबी भी है।

स्वामी नारायण जी का जन्मस्थान छपिया, गोंडा जिले में अयोध्या से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। सामान्यतः स्वामी नारायण समुदाय से जुड़े लोग दोनों पावन स्थलों के दर्शन की योजना बनाकर आते हैं।