• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

धामी सरकार का अतिक्रमण पर एक्शन जारी: रामनगर में दो मजारें हटाईं, अब तक 602 ध्वस्त

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

नैनीताल, उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए धामी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नैनीताल जिले के रामनगर के ग्रामीण इलाकों में प्रशासन ने दो अवैध मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

प्रशासन के अनुसार, कार्रवाई से करीब दो सप्ताह पहले संबंधित संरचनाओं पर नोटिस चस्पा किए गए थे। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद इन्हें हटाने की कार्रवाई की गई।

एडीएम विवेक राय ने बताया कि एसडीएम गोपाल चौहान के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने दो सप्ताह पहले क्षेत्र में अवैध मजारों का सर्वे किया था। इसके बाद नोटिस जारी किए गए। निर्धारित अवधि समाप्त होने पर दो मजारों को अवैध मानते हुए हटाया गया।

सरकार के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में उत्तराखण्ड में सरकारी भूमि पर बनी 602 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी संरचनाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।