• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग द्वारा किसान सम्मेलन आयोजित

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

श्व हिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग द्वारा किसान सम्मेलन आयोजित

उत्तर कर्नाटक के चिकोडी में विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग की ओर से एक विशाल किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 100 से अधिक गांवों के 2,000 से अधिक किसान भाई-बहनों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि, विषमुक्त भूमि, रसायनमुक्त अन्न और स्वस्थ एवं रोगमुक्त जीवन के महत्व पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। किसानों को जैविक खेती अपनाने तथा गोपालन के माध्यम से कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर गोहत्या बंदी, गोमाता के सम्मान और गो मंत्रालय की स्थापना की मांग को लेकर 100 से अधिक गांवों में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया गया।


कार्यक्रम में पूज्य स्वामी चिद्गणानंद जी (सिद्धारूढ़ मठ) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जबकि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री श्री मिलिंद परांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में समाज और संगठन के अनेक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।