• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

शाखा संगम – 230 से अधिक शाखाओं के 7 हजार स्वयंसेवक एक परिसर में जुटे

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

जयपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सांगानेर महानगर की ओर से शाखा संगम-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांगानेर महानगर की 230 से अधिक शाखाओं के करीब 7 हजार स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

शाखा संगम के लिए निर्धारित मैदान में प्रत्येक शाखा के लिए अलग-अलग स्थान तय किए गए थे। संबंधित शाखाओं के स्वयंसेवक अपने-अपने ध्वज के साथ निर्धारित स्थान पर एकत्र हुए और शाखा लगाई।

कार्यक्रम में हरे कृष्णा मूवमेंट एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट अनंत शेष दास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

क्षेत्र प्रचारक निंबाराम जी ने समाज में शाखाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए स्वयंसेवकों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संघ किसी का विरोधी नहीं है। इस देश को मानने वाले सभी लोग हमारे हैं।

शाखा संगम के दौरान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी शाखाओं में शारीरिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता से पूरे परिसर में सामूहिकता, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का वातावरण नजर आया। संगठनात्मक एकता, आपसी समन्वय और सामूहिक सहभागिता के भाव को और मजबूत करने का संदेश दिया।