अमरोहा, उत्तर प्रदेश
आज के समय में
महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और खेती-किसानी में भी अपनी अलग पहचान बना
रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुसल्लेपुर गांव की महिलाओं ने पारंपरिक खेती से हटकर
स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की है, जिससे वे
आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रही हैं।
जानकारी के अनुसार, मुसल्लेपुर गांव की करीब 30 महिलाएं मिलकर लगभग 90 बीघा जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती कर रही हैं। यह महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और पिछले एक साल से आधुनिक तरीके से खेती कर रही हैं। उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि अब उनकी स्ट्रॉबेरी की गुणवत्ता की चर्चा दूर-दूर तक, यहां तक कि दिल्ली तक हो रही है। वहीं हाल ही में मुख्य विकास अधिकारी ने गांव का दौरा किया और महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की और उन्होंने इसे अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बताया।
इस खेती से
महिलाओं की आमदनी बढ़ रही है और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो रही है।
मुसल्लेपुर की यह महिलाएं आज न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि आसपास के गांवों के लिए भी एक प्रेरणा बन
चुकी हैं।



