मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
मुरादाबाद, जिसे पीतल नगरी कहा जाता है,
अब देसी उत्पादों के जरिए
आत्मनिर्भर भारत को मजबूती दे रहा है। यहां कारीगरों द्वारा पीतल का सुंदर
कल्पवृक्ष बनाया जा रहा है, जो एक खास सजावटी वस्तु है।
यह कल्पवृक्ष 6 इंच से लेकर 5 फीट तक के अलग-अलग साइज में तैयार होता है। इसकी खास बात है इसकी बारीक नक्काशी और आकर्षक डिजाइन, जो इसे असली पेड़ जैसा लुक देती है। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इसे ऑर्डर पर भी बनवा सकते हैं। इस देसी उत्पाद की कीमत 1200 रुपए से शुरू होकर लाखों रुपए तक जाती है। इसकी मांग देश के साथ-साथ विदेशों, खासकर गल्फ देशों और साउथ इंडिया में तेजी से बढ़ रही है।
मुरादाबाद के
कारीगरों का यह काम न केवल उनकी कला को पहचान दिला रहा है, बल्कि स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा दे रहा है। देसी पीतल का यह कल्पवृक्ष “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” की भावना को साकार करता है,
जहां स्थानीय उत्पाद
वैश्विक बाजार में अपनी जगह बना रहे हैं।



