रामपुर
खेती किस्मत नहीं तकनीक और नवीन सोच से बदलती है और रामपुर के किसान पप्पू ने यह साबित भी कर दिया है। जहां परंपरागत खेती में गोभी और धनिया अलग-अलग बोया जाता है। वहीं पप्पू ने दोनों को एक ही खेत में उगा डाला। खास किस्म की बंदगोभी के बीच जो जगह खाली रह जाती थी। पप्पू ने वहीं हरा धनिया बो दिया। बिना अतिरिक्त जमीन, बिना अतिरिक्त मेहनत। मतलब आधी कमाई और कम मेहनत में मुनाफा दोगुना। यही है स्मार्ट फार्मिंग का सटीक तरीका। जो किसान कम जगह में ज्यादा उत्पादन सीख जाता है, वही कर पाता है दोगुनी कमाई। इस तरीके से खेत की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ती है और आमदनी भी बढ़ती है। जिससे किसान खुहाल जीवन जी पाता है। इसी आधुनिक खेती के चलते रामपुर के पप्पू आज किसान भाइयों के लिए मिसाल बन गए हैं। सही सोच और वैज्ञानिक तरीके से खेती को भी मिलता है स्मार्ट मोड़।



