मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
मुरादाबाद में एक ऐसी पहल शुरू की गई है, जो खेती को सेहतमंद और लाभदायक बना रहा है। इस पहल का नाम है- प्रोजेक्ट स्नेह, जिसका संचालन समाजसेवी शिखा गुप्ता कर रही हैं। यहां पूरी तरह से ऑर्गेनिक तरीके से खेती की जाती है। प्रोजेक्ट स्नेह का ही प्रभाव है कि किसान ही नहीं, बल्कि समाजसेवी भी अब ऑर्गेनिक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। यहां 12 से अधिक तरह की ऑर्गेनिक दालें तैयार की जा रही हैं। साथ ही दर्जनों मिलेट्स और पूरी तरह ऑर्गेनिक सब्जियां भी उगाई जा रही हैं।सबसे स्पेशल बात ये है कि इस खेती में किसी भी तरह के रसायन का प्रयोग नहीं होता। केवल वर्मी कंपोस्ट, जीवामृत और केंचुआ खाद से पूरी फसल तैयार की जाती है। संदेश स्पष्ट है - नो केमिकल , 100% नेचुरल
डॉ. दिव्य प्रकाश सिंह का कहना है कि हमारी कोशिश है कि लोगों तक पूरी तरह से ऑर्गेनिक उत्पाद पहुंचे और इसी वजह से हम इस खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। और यही वजह है कि इन ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग अब केवल मुरादाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और दूसरे राज्यों तक पहुंच चुकी है। ऑर्गेनिक खेती ना केवल लोगों को सेहत दे रही है, बल्कि किसानों के लिए आमदनी का मजबूत माध्यम भी बनती जा रही है और प्रोजेक्ट स्नेह जैसी पहल इस बदलाव की मिसाल बन रही है।



