नई दिल्ली
25 सितम्बर को 25,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक
विद्यार्थी, अभिभावक एवं लोगों द्वारा एक साथ
‘वन्दे मातरम्’ का गायन।
वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के
उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में 25 सितम्बर 2026, शुक्रवार को देशभर में ‘नमामि भारतम्’
कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 11 बजे देश के 25,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक
विद्यार्थी, आचार्य, अभिभावक एवं नागरिक एक साथ सम्पूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन
करेंगे। यह आयोजन ‘एक स्वर - एक संकल्प - एक भारत’ की भावना को अभिव्यक्त करेगा।
‘नमामि भारतम्’ केवल सामूहिक गायन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को ‘वन्दे मातरम्’ की ऐतिहासिक यात्रा, स्वतंत्रता आंदोलन में उसके योगदान और राष्ट्रीय महत्व से जोड़ने का
अभियान है। इसके अंतर्गत विद्यालयों में संवाद, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा ‘वन्दे
मातरम्’ के इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका से संबंधित विभिन्न
गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
‘वन्दे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जन-जन में
राष्ट्रभाव जागृत करने वाला मंत्र रहा है। स्वतंत्रता के पश्चात इसे राष्ट्र गीत
का सम्मान प्राप्त हुआ, जबकि ‘जन गण मन’ को राष्ट्र गान के रूप
में स्वीकार किया गया। ‘नमामि भारतम्’ के माध्यम से देशभर में इसकी 150 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा और राष्ट्रीय जीवन में इसके योगदान को
स्मरण किया जा रहा है।
राष्ट्रव्यापी आयोजन को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा इंडिया बुक ऑफ
रिकॉर्ड्स द्वारा एक साथ सर्वाधिक संख्या में विद्यार्थियों एवं आमजन द्वारा एक स्वर
में ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन के रूप में रिकॉर्ड प्रमाणन हेतु सूचीबद्ध
किया गया है। दोनों संस्थाओं ने विद्या भारती के विद्यालयों एवं इस अभियान के लिए
शुभकामनाएँ भी प्रेषित की हैं।
विद्या भारती दिल्ली प्रांत के महामंत्री डॉ. सतीश माहेश्वरी के
अनुसार, दिल्ली में लगभग 300 स्थानों पर एक लाख से अधिक विद्यार्थी, आचार्य, अभिभावक एवं नागरिक ‘नमामि भारतम्’ में
सहभागी होंगे। दिल्ली में प्रमुख कार्यक्रम-
मुख्य कार्यक्रम
स्थान: पीजीडीएवी कॉलेज परिसर, रिंग रोड, नेहरू नगर, लाजपत नगर, नई दिल्ली
समय: 25 सितम्बर 2026, प्रातः 11:00 बजे
मुख्य अतिथि: देशराज शर्मा, अखिल भारतीय महामंत्री, विद्या भारती
अन्य कार्यक्रम
- माता लीलावंती सरस्वती बाल मंदिर
एल ब्लॉक, हरि नगर, नई दिल्ली
मुख्य अतिथि: सुखराज सेठिया, अध्यक्ष, उत्तर क्षेत्र, विद्या भारती
- शैडले पब्लिक स्कूल
प्रेस कॉलोनी, जी-8 एरिया, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली
श्री सनातन धर्म सरस्वती बाल मंदिर
रोड नंबर 70, पंजाबी बाग, नई दिल्ली
मुख्य अतिथि: डॉ. अनिल अग्रवाल, संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिल्ली प्रांत



