• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

बागपत, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की विधवा महिलाओं के लिए एक पहल शुरू की गई है। जी हां बागपत में विधवा महिलाओं को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा। इससे उन्हें अपना काम शुरू करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिलेगी। इस पहल से जिले की सैकड़ों विधवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक दीपा रंजन ने उपायुक्त स्वतः रोजगार को लिखित निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि कम उम्र में विधवा हुई महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए।

वही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के बाद विधवाओं को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और सामाजिक सहयोग दिया जाएगा। इससे वे छोटा व्यवसाय शुरू कर सकेंगी, बचत की आदत विकसित कर सकेंगी और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकेंगी।  साथ ही अबतक बागपत जिले में करीब साढ़े छह हजार महिला स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। जिले की 244 ग्राम पंचायतों में रहने वाली सैकड़ों विधवाओं को इन समूहों से जोड़कर स्वरोजगार के नए अवसर दिए जाएंगे।