• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

आखिर कब तक बनेंगी हिन्दू बेटियां शिकार ?

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने, कभी अपहरण, कभी वीडियो वायरल, कभी मतान्तरण का षड्यन्त्र। इन घटनाओं के पीछे बस नाम बदलता है, शहर बदलता है।  लेकिन एक बात है जो नहीं बदलती वो है मजहब और उनकी सोच, वो विकृति, जो मजहब की ओट में हिन्दू बेटियों को बर्बाद कर रही है।ऐसा ही एक ताजा मामला मुजफ्फरनगर से सामने आया है.. जहां एक हिन्दू नाबालिग का अपहरण कर मतान्तरण किया गया.. जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई वही नगर पुलिस ने हिन्दू नाबालिग छात्रा के अपहरण और मतान्तरण के मामले में आरोपी मुदस्सिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे रुड़की रोड स्थित पीर के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।आरोप है कि मुदस्सिर हिन्दू नाबालिग छात्रा को राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह ले गया, जहां उसका मतान्तरण कराया गया। उसका नाम बदलकर हयात रखा गया, कलमा पढ़वाया गया और नमाज पढ़ाई गई..वही आरोपी पर हिन्दू छात्रा के साथ दुष्कर्म का भी आरोप है।

 

बता दें यह मामला तब सामने आया जब गांव मिमलाना निवासी सचिन ने थाने में शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी 5 दिसंबर को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और कई संगठनों ने प्रदर्शन कर छात्रा की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देश पर कई पुलिस टीमें गठित की गईं। सर्विलांस और तकनीकी मदद से नाबालिग छात्रा को मध्य प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।