• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता श्रीरंग देवबा लाड को पद्मश्री सम्मान

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

पद्म पुरस्कार


महाराष्ट्र के परभणी जिले में कपास उत्पादन के क्षेत्र में विशेष तकनीक विकसित करने वाले कृषक श्रीरंग देवबा लाड को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कृषि क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और नवाचारों को देशभर में सराहा जा रहा है।


कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए दादा लाड द्वारा किया गया अनुसंधान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। उनकी विकसित की गई कपास प्रौद्योगिकी को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा भी मान्यता प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा ज्वार, गेहूं, सोयाबीन और तुअर की बुआई तथा पैदावार बढ़ाने के लिए भी उन्होंने महत्वपूर्ण अनुसंधान किए हैं।


दादा लाड द्वारा विकसित तकनीक से किसानों की उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। सामान्य रूप से किसानों को प्रति एकड़ 5 से 6 क्विंटल कपास की उपज प्राप्त होती थी, जबकि उनकी तकनीक अपनाने के बाद यह उत्पादन बढ़कर 25 से 30 क्विंटल प्रति एकड़ तक पहुंच गया। कृषि क्षेत्र में यह उपलब्धि किसानों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।


इसके साथ ही लाल कंधारी नस्ल की स्वदेशी गायों के संरक्षण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में उनके निरंतर शोध और प्रयासों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।