ग्रेटर नोएडा,
उत्तर प्रदेश
जब सही
मार्गदर्शन, मेहनत और आत्मविश्वास साथ हों, तो कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। आज के समय में बच्चे
पढ़ाई के साथ-साथ कला और संगीत के क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसी
ही एक प्रेरक और गर्व की कहानी उत्तर प्रदेश से सामने आई है।
उत्तर प्रदेश के
गौतम बुद्ध नगर के निवासी आंजनेया जोशी ने बांसुरी वादन के क्षेत्र में एक नया और
सराहनीय रिकॉर्ड बनाया है। आंजनेया ने 10 जनवरी 2026 को उनकी इस उपलब्धि की
आधिकारिक पुष्टि की गई। महज 14 वर्ष की उम्र में आंजनेया ने बांसुरी पर सबसे अधिक
स्वर बजाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने कुल 8 मिनट और 34 सेकंड की
प्रस्तुति में 42 स्वर बजाए। इस दौरान 3 मिनट 53 सेकंड तक राग यमन, 2 मिनट 45 सेकंड तक शुद्ध स्वर के अलंकार और 1 मिनट 56 सेकंड तक विकृत स्वर के
अलंकार प्रस्तुत किए। आंजनेया जोशी की यह सफलता न केवल उनके परिवार और जिले के लिए
गर्व की बात है, बल्कि यह देशभर के बच्चों और युवाओं को यह
संदेश देती है कि मेहनत और लगन से हर सपना पूरा किया जा सकता है।



