अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर बरेली की तीन तलाक पीड़ित महिलाएं सामाजिक समरसता का संदेश देंगी। गणतंत्र दिवस के बाद वे मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी की अगुवाई में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगी। इसके अलावा वे अपने हाथों से तैयार किए हुए वस्त्र रामलला को समर्पित करेंगी। उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। फरहत नकवी की देखरेख में उनके आवास पर रामलला के वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं।
बरेली में तैयार हो रही रामलला की पोशाक, तीन तलाक पीड़ित महिलाएं कर रहीं दस्तकारी
-
Share:
-
-
-



