• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष, ‘नमामि भारतम्’ ने रचा नया कीर्तिमान

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 नई दिल्ली

राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष के अवसर पर आयोजित देशव्यापी अभियान ‘नमामि भारतम्’ ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। इस अभियान के तहत देशभर में 25,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों ने एक साथ संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।

आयोजकों के अनुसार, इतने बड़े स्तर पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत के गायन के इस प्रयास को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (ABR) और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (IBR) में दर्ज किया गया है।


यह आयोजन केवल सामूहिक गायन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से देशभर में ‘एक स्वर-एक संकल्प-एक भारत’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ‘वन्दे मातरम्’ ने लोगों में देशभक्ति और स्वतंत्रता की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके 150 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को याद करते हुए इस अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया। अभियान के तहत देश के विभिन्न विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।