• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

पाल मोहल्ला चौक का नाम बदलकर अहिल्याबाई चौक किया गया

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 डोईवाला, उत्तराखण्ड

समाज में स्थलों, चौराहों और स्थानों के नाम केवल पहचान का माध्यम नहीं होते, बल्कि वह हमारे सांस्कृतिक मूल्यों, ऐतिहासिक विरासत और महापुरुषों के प्रति श्रद्धा के प्रतीक भी होते हैं। इसी कड़ी में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर डोईवाला के जौलीग्रांट क्षेत्र स्थित पाल मोहल्ले की जनता ने पाल मोहल्ला चौक का नाम बदलकर अहिल्याबाई चौक रख दिया है। बता दें यह निर्णय स्थानीय जनता की सहमति से लिया गया है और इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाने की उम्मीद है। 

जानकारी के अनुसार शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल और नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से अहिल्याबाई चौक का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि रानी अहिल्याबाई के योगदान को स्मरण करते हुए चौक का नामकरण उनके नाम पर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। बता दें यह पहल नारी सशक्तिकरण और महान ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। अहिल्याबाई होलकर एक प्रसिद्ध और न्यायप्रिय शासिका थीं, जिन्होंने जनकल्याण, मंदिर निर्माण, सड़कें और घाट बनवाने जैसे अनेक कार्यों के माध्यम से अपने कुशल शासन का परिचय दिया। उनके नाम पर चौक का नामकरण समाज में सेवा, न्याय और संस्कृति के प्रति आदर का प्रतीक है।