• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

पिथौरागढ़ के पर्वतवीरों का कमाल, लद्दाख की तीन चोटियों पर विजय

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ के पर्वतारोहियों मुकेश और लोकेश ने अपने साहस, प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प से लद्दाख की तीन चुनौतीपूर्ण ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर जिले का नाम रोशन किया है। जी हां, इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स (ICE) संस्था के प्रशिक्षक मुकेश और लोकेश ने हाई-एल्टीट्यूड माउंटेनियरिंग अभियान के दौरान 6,440 मीटर ऊंची माउंट कांग यात्से-1, 6,300 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो वेस्ट और 6,250 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो ईस्ट पर सफल आरोहण किया।

अभियान के दौरान दोनों पर्वतारोहियों को कम ऑक्सीजन, तेज हवाओं, अत्यधिक ठण्ड और कठिन बर्फीले रास्तों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अपने अनुभव, तकनीकी प्रशिक्षण और मजबूत मनोबल के साथ उन्होंने इन कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए तीनों चोटियों पर सफलता प्राप्त की।

बता दें, मुकेश और लोकेश स्वयं भी ICE संस्था में हाई-एल्टीट्यूड माउंटेनियरिंग के प्रशिक्षक हैं। उनकी सफलता पिथौरागढ़ के उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। ऐसे चुनौतीपूर्ण अभियान में सफलता प्राप्त कर मुकेश और लोकेश ने पिथौरागढ़ की पर्वतारोहण परंपरा को गौरवान्वित किया है।