• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

भाजपा को वोट देने पर नईम सहित 5 ने किया जनलेवा हमला

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में  बीजेपी को वोट देने पर दबंगों ने मुस्लिम युवक जावेद को पीट-पीटकर घायल कर दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीउसके ही मजहब के लोग सिर्फ इस बात पर आक्रोशित हो गए कि उसने भाजपा को वोट दिया था। पीड़ित युवक ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों की भी पिटाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

 

सीतापुर कोतवाली थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। करीब 6 मुस्लिम युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, जावेद , भाजपा की सरकार के कामकाज से प्रभावित है। उसका कहना है कि भाजपा की सरकार में उसे मकान का लाभ मिला है। घर का राशन एवं उज्ज्वला योजना का भी लाभ मिला है। इसलिए उसने इस बार चुनाव में भाजपा को वोट दिया है। इस बात से आस-पास के मुस्लिम युवक उसके खिलाफ हो गए। आरोप है कि नईम, आजाद, जुम्मन, कैफ, दानिश और मोनिश ने जावेद के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जावेद का कहना है कि अभियुक्तों ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी। किसी तरह वह जान बचाकर बच निकला।