• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

राम भक्त रोहित कर रहे हैं अयोध्या से लंका की पैदल यात्रा, सनातन धर्म की एकता अखंडता का संदेश देने के लिए शुरू की यात्रा

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

सनातन धर्म की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए लखनऊ के रोहित कुमार सिंहअयोध्या से पैदल यात्रा पर निकले हुए हैं। 3200 किलोमीटर का सफर तय कर रोहित बस्तर पंहुचे, यहां उन्होंने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में माई जी का दर्शन किया। रोहित ने बताया उनके द्वारा अयोध्या से श्रीलंका तक का सफर पैदल ही तय किया जा रहा है।सनातन धर्म की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए लखनऊ के रोहित कुमार सिंह इन दिनों अयोध्या से पैदल यात्रा पर निकले हुए हैं। 3200 किलोमीटर का सफर तय कर रोहित बस्तर पंहुचे, यहां उन्होंने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में माई जी का दर्शन किया। रोहित ने बताया उनके द्वारा अयोध्या से श्रीलंका तक का सफर पैदल ही तय किया जा रहा है। हित चाहते हैं कि हिंदू धर्म में जातपात का बटवारा न हो पैदल यात्री रोहित कुमार सिंह यहां से 7000 किलोमीटर का सफर और करेंगे। भारत की अंतिम छोर में स्थित रामसेतु तक उनका सफर जारी रहेगा।

रोहित का अपनी यात्रा को लेकर कहना है कि वो उन प्रमुख जगहों पर जाने की कोशिश कर रहा है जहां पर भगवान राम पैदल गए थे. भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान कई राज्यों का भ्रमण किया था और बस्तर में भी उन्होंने कुछ समय बिताया था. ऐसे में वो बस्तर के दंडकारण्य भी गया. यहां पहुंचने के बाद जितने लोग उससे मिलते थे सबको सनातन संस्कृति के बारे में जानकारी देता था. रोहित ने बताया कि वो यात्रा से छुआ छूत के बंधन को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। अपने संदेश में कहा कि भगवान राम भी अपने वनवास के दौरान लोगों को यही संदेश दिया था। उनका ये संदेश दूर - दूर तक पहुंचे इसका विस्तार इस पैदल यात्रा के द्वारा वो कर रहा है. इसके जरिए वो सनातन धर्म की अखंडता एकता से लोगों को अवगत करा रहे हैं ।