• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

पीएम मोदी को मिला इजरायली संसद का 'सर्वोच्च सम्मान'

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

 इजरायली संसद में पीएम मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल'

इजरायल की संसद नेसेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडलसे सम्मानित किया है। यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। बता दें स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडलइजरायल की संसद का सबसे बड़ा सम्मान है। यह केवल उन्हीं वैश्विक नेताओं को दिया जाता है, जिन्होंने इजरायल के साथ रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया हो। पीएम मोदी को यह सम्मान भारतइजरायल के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है।


सम्मान ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने नेसेट में एक प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने भारत-इजरायल की दोस्ती, साझा मूल्यों और दोनों देशों के इतिहास पर विस्तार से बात की। उनका संबोधन समाप्त होते ही संसद तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसदों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया। कुल मिलाकर, यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है, बल्कि भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय साख और इजरायल के साथ मजबूत दोस्ती का भी प्रतीक है।