• अनुवाद करें: |
मुख्य समाचार

मां के निधन से भावुक हुए CM योगी, संस्कृत श्लोक से व्यक्त की वेदना

  • Share:

  • facebook
  • twitter
  • whatsapp

मां का साया सिर से उठ जाना जीवन का सबसे बड़ा दुख होता है। मां वह सहारा होती हैं, जिनकी मौजूदगी से हर मुश्किल सरल लगती है। कुछ ऐसा ही भावुक पल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन में देखने को मिला, जब उनकी मां सावित्री देवी जी का निधन हो गया।

मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके आधिकारिक अकाउंट से एक भावपूर्ण संस्कृत श्लोक और अंतिम यात्रा से जुड़ी तस्वीर साझा की गई।

उन्होंने लिखा

"नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥"


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी ने 91 वर्ष की आयु में शुक्रवार को उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मां के प्रति मुख्यमंत्री का यह भावपूर्ण संदेश हर किसी को भावुक कर रहा है।